चंदेरी के ढोलिया गेट पर एकत्रित हुआ बारिश का पानी

चंदेरी से राकेश बैरसिया की रिपोर्ट
चंदेरी – ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में नगर पालिका द्वारा जगह जगह लाखों रुपए के पानी निकास के लिए निर्माण कार्य किए गए लेकिन उनका कोई भी फायदा दिखाई नहीं दिया
मानसून शुरू होने से पहले ही
बारिश ने नगरपालिका के कार्यों की पोल खोल कर रख दी जिससे नगरपालिका के सारे निर्माण कार्यों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है नगर पालिका द्वारा आज चंदेरी के ढोलिया गेट पर कई दिनों से बारिश का पानी ढोलिया गेट के सामने भरा हुआ है जिससे आने जाने वाले आम नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस परेशानी को देखते हुए आज नगर पालिका द्वारा रात में पानी को निकालने के लिए सड़क को बोरवेल मशीन से खुदाई करने के पश्चात निकालने का प्रयास किया जा रहा है अब देखना यह है कि नगर पालिका बारिश शुरु होने से पहले जहां पर बारिश का पानी जमा हो जाता है उस स्थान से पानी निकालने के लिए क्या इंतजाम करती है जिससे बारिश का पानी एकत्रित ना हो सके और आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े क्योंकि निचली बस्तियों में बारिश ज्यादा होने के कारण मकानों में पानी भर जाता है
अब देखना यह है की नगर पालिका द्वारा समय रहते इन समस्याओं का निराकरण करती है या नहीं


