
गढाकोटा से रवि सोनी की रिपोर्ट
कोरोना काल मे एक ओर जहां लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो इस काल मे मूक जानवरो को भी इस संकंट के समय मे भूख प्यास का संकंट खड़ा हो गया है ओर इन मूक आवारा पश़ुओ की सुध लेने वाला कोई नही है
लेकिन सागर जिले के गढाकोटा मे छोटो छोटे बच्चो द्वारा इन मूक आवारा पशुओ की सेवा का जिम्मा उठाकर उन्हे भूषा,हरा चारा ओर हरी सब्जियां अपनी कुल्लक तोड़कर खाने की व्यवस्था ने बड़े बड़ो को शर्म दिला दी है गढाकोटा नगर मे करूणा सेवा समिति के माध्यम से छोटे छोटे बच्चो द्वारा अपने अपने घरो से साइकिलो पर भूषा लेकर मूक जानवरो को खिलाने का पुनित कार्य किया जा रहा है वही इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा बच्चो के इस कार्य को सराहा गया।
करूणा सेवा समिति के सबसे छोटे सदस्य आर्जव जैन ने बता कि वह अपने साथियो के साथ अपने घरो से भूषा लाते है ओर रूई बाजार मे आवारा पशुओ को खिलाते है इस काम कि प्रेरणा उन्हे ब्रह्मचारी सुनीत भैया ने दी थी जब वे गढाकोटा आये थे। आर्जव ने बताया कि उनके सहयोगीयो द्वारा रूई बाजार स्थित सब्जी दुकानो से हरी सब्जियां ओर चारा भी रोज खरीदा जाता है ओर मूक जानवरो को खिलाया जाता है साथ ही ऐसे लोग जो गरीब है उनको भी खाना खिलाया जाता है
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा कोरोनाकाल मे बच्चो के इस पुनित कार्य की सराहना की ओर सभी बच्चो को धन्यवाद दिया


