अपराधमध्यप्रदेश

चौरई पुलिस ने फल बनने से पहले पकड़ी लहराती गांजे की बड़ी खेती

महिला निरीक्षक एस. विश्वकर्मा के हस्ते पाव दर्जन से ज्यादा बन चुके अभी तक गांजा खेती के प्रकरण

जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

अवैध गांजे की खेती का गढ़ बन बैठे कृषि प्रधान तहसील चौरई में महिला निरीक्षक विश्वकर्मा की ताबड़तोड़ कार्यवाही से गांजा खेती करने वालो में दहशत

इस कार्यवाही से गांजा विक्रेता व गंजेडियो में भी खलबली

 

चौरई/जुन्नारदेव/ :- जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल उप पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के आदेशानुसार सम्पूर्ण जिले भर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अनवरत चलाएं जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत चौरई एसडीओपी बालरे के नेतृत्व में थाना प्रभारी चौरई निरीक्षक शशि विश्वकर्मा को उनके सुविज्ञ व गोपनीय सूचना तंत्र से पुख्ता खबर मिली की थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया रत्ती में आरोपी विवेक पिता सुरेश उम्र 23 वर्ष ने गुपचुप तरीके से खुद की बाडी में गांजे की बड़ी खेती कर फसल उगाई है।।*
जिसके बाद थाना प्रभारी विश्वकर्मा ने अपनी गठित पुलिस टीम को कुछ दिशा निर्देश देकर पतासाजी करने उक्त गांव की ओर रवाना किया।।
थाना प्रभारी की गठित पुलिस टीम की तत्परता रंग लायी और निर्धारित जगह पर गांजे की लहराती फसल पुलिस के हत्थे चढ़ गयी।।
पुलिस ने आरोपी विवेक की बाड़ी में लगे गांजे के पौधे जिनका कुल वजन 12 किलो (होकर अनुमानित कीमत ₹.एक लाख छप्पन हजार) ज़ब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/21 धारा 8/21 एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।।
पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने गांजा पकड़ने और सम्पूर्ण कार्यवाही करने वाली चौरई पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।।
संपूर्ण कार्यवाही में चौरई थाना प्रभारी निरीक्षक शशि विश्वकर्मा. उपनिरीक्षक भगवत प्रसाद तिवारी. आरक्षक क्रमशः शिवराम उईके, राजेंद्र बघेल अभिषेक बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
चौरई पुलिस की इस एनडीपीएस एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही को सभी वर्ग के लोगो व युवा पीढ़ी ने भी सराहा।।

Related Articles

Back to top button
Close
Close