नगर पंचायत भैसोदा में कोरोना क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक संपन्न

भानपुरा से दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट
भानपुरा । नगर परिषद भैंसोदा मैं रविवार को कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमे अनलॉक होने पर शासन की गाइडलाइन का पालन करने हेतु वृहद रूप से चर्चा की गई। बैठक में अनलॉक होने के बाद भी मास्क पहनने। सनेटाइजर का उपयोग और दो गज दूरी का पालन किए जाने पर सभी को इसका पालन करने हेतु सुनिश्चित किए जाने पर निर्णय हुआ। बैठक के दौरान सहमति बनी कि किल कोरोना अभियान लगातार ग्रामीण क्षेत्रो में चलते रहना चाहिए और सभी 18 वर्ष के अधिक के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करे। वैक्सीन हमारा सुरक्षा घेरा है। गरोठ भानपुरा विधायक देवीलाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष सोदन गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह हाडा, श्याम गुर्जर, हरिश विश्वकर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुरेश यादव, पलक ओझा, सिद्धेश्वर आचार्य, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे


