ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
अंजनी जन कल्याण संस्थान समिति द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन


नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अंजनी जन कल्याण संस्थान समिति द्वारा तहसील बीना के ग्राम बुखारा के हाई स्कूल में नशा मुक्ति पर कार्यक्रम किया गया जिसमें हाई स्कूल के प्राचार्य जी ने छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए समझाया समिति संचालक नंदराम कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को नशा से होने वाले दुष्परिणाम बीमारियां के विषय में विस्तार से बताया विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया की कभी भी नशीले मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे एवं अपने परिवार में नशा ग्रसित सदस्यों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे सभी छात्र
छात्राओं ने संकल्प लिया
ग्राम बुखारा के लोगों को भी नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया सभी ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर नशा छोड़ने का संकल्प लिया भारत माता की जय


