मध्यप्रदेश

भारत तिब्बत सहयोग मंच युवा विभाग की राष्ट्रीय टीम घोषित

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

भिण्डभारत तिब्बत सहयोग मंच के संगठनात्मक ढांचे को अमली जामा पहनाते हुए असम की राष्ट्रीय कार्य परिषद में अध्यक्ष/ महामंत्री गठन के उपरांत संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से युवा विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रचार प्रमुख,तीन सह प्रचार प्रमुख, एक कार्यालय प्रमुख सहित 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। उपाध्यक्ष में महेश सफईया हिमाचल, हेमराज जिंदल राजस्थान, नरेंद्र परमार गुजरात,राजगौरव सिंह बिहार, अमित कुमार महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल से हितेश मिश्रा, महामंत्रीयों में अर्पित मुदगल भिण्ड मध्यप्रदेश, गिरीश साहू दिल्ली, वही मंत्रियों में अनुराग शर्मा दिल्ली, डॉक्टर एस पी सिंह उत्तरप्रदेश, डॉ आर एस राजु कर्नाटक, धीरज शर्मा उत्तरप्रदेश, अभिषेक सिंह झारखंड , शशांक गुप्ता को कोषाध्यक्ष, डालचंद जाट को प्रचार प्रमुख , अमितेश शर्मा , आकाश वर्मा, ऋषभ कुमार को सह प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई तथा हंसराज भारद्वाज कार्यालय प्रमुख , राजन जैन कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close