मध्यप्रदेश

झाबुआ।राहत सामग्री के वाहन को कलेक्टर ने हरी झंडी देकर रवाना किया…

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ – एजुकेटेड गर्ल्स द्वारा तैयार किया राहत सामग्री वैन को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कोरोना हरी झंडी देकर रवाना किया। एजुकेटेड गर्ल्स के प्रबंधक अभिषेक कुमार झा द्वारा बताया गया कि जिले के सभी 6 विकास खंडों में राहत सामग्री लेकर जाएगा। राहत सामग्री निशुल्क वितरण करेगा। यह वाहन 5 दिवस में 1640 किट का वितरण करेगा। राहत सामग्री के प्रति किट में 10 किलोग्राम राशन उपलब्ध है। खाद सामग्री में तेल , आटा ,मसाले ,चावल ,दाल, शक्कर, सेनेटरी नैपकिन, मास्क और सैनिटाइजर रखे गए हैं।
कलेक्टर मिश्रा ने एजुकेटेड गर्ल्स द्वारा पीड़ित मानव की सेवा के लिए जो राहत सामग्री दी जा रही है उसके लिए धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।
इस दौरान एजुकेटेड गर्ल्स का स्टाफ यश पंवार, अयाज नाजी, मनीष मकवाना उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close