मध्यप्रदेश
झाबुआ।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बाईक पर नगर भ्रमण के लिये निकले लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर दुकान सील

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट
झाबुआ – कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये जिला दण्डाधिकारी सोमेश मिश्रा द्वारा जो आदेश जारी किया गया था। जिसमे कुछ दुकाने प्रतिबंधित थी एवं कुछ दुकानों को छुट प्रदान की गई थी। कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता बाईक पर झाबुआ नगर का आकस्मिक भ्रमण किया। जिसमें ज्वेलर्स को दुकान नहीं खोलने के निर्देश थे। उसके उपरांत भी ज्वेलर्स ने अपनी दुकान खोल रखी थी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे संज्ञान में लिया गया। एवं बाजार में हैल्मेट के बगेर जो वाहन चला रहे थे।उन्हें हैल्मेट लगाकर वाहन चलाने के लिये निर्देश दिए। झाबुआ नगर की राजवाड़ा स्थित रजत ज्वेलर्स की दुकान को लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर सील किया गया ।


