पिपलौदा।क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पाण्डेय द्वारा पिपलोदा में की समीक्षा बैठक

पिपलोदा से एजाज़ शैख़ की रिपोर्ट
पिपलौदा नगर विकास को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेंद्र जी पांडेय द्वारा नगर परिषद पिपलौदा में समीक्षा बैठक ली जिसमे पूर्व में हुए विकास कार्यो को लेकर चर्चा की गई एवं वर्षाकाल में जल भराव वाले स्थानों नाले ,रोड़ की मरम्मत का कार्य किया जाए व नगर में आगामी समय मे नगर में होने वाले विकास कार्यो को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाए जाने हेतु मुख्यनगर पालिका अधिकारी श्रीमती आरती गरवाल को निर्देशित किया एवं मुख्यनगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय मे नगर में जल संकट को लेकर नगर में जलप्रदाय व्यवस्था में परेशानी आ रही है जिसको लेकर विधायक डॉ राजेंद्र जी पांडेय ने बताया कि नवीन मुख्यमंत्री पेयजल योजना को सुचारू रूप से प्रतिदिन चलाए व प्लांट पर जो पानी इकट्ठा करने हेतु जो गड्ढा है उसे गहरीकरण करवाए जाने हेतु निर्देशित किया । एवं कोरोना को लेकर तहसील स्तरीय बैठक में विधायक डॉ पांडेय ने चर्चा की जिसमे कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ गामण से चर्चा कर निर्देशित किया कि आपका अमला तैयार रखे ।इस लहर को हमे रोकना है ।बैठक में तहसीलदार किरण बरबड़े , मुख्यनगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल ,जनपद सीईओ अल्फिया खान , उपयंत्री भपेश घारू ,ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ गामड़ ,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ,पूर्व पार्षद प्रतिनिधि नारायण धनगर आदि उपस्थित थे।


