ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

लालबर्रा बल्हारपुर खेत के जंगल में शेर के हमले से कमलेश बिलोनी की मौत

लालबर्रा बल्हारपुर खेत के जंगल में शेर के हमले से कमलेश बिलोनी की मौत
By Rohit Kumar Ojha
बालाघाट से आशिष भगत कि रिपोर्ट
लालबर्रा बल्हारपुर खेत के जंगल में शेर के हमले से कमलेश बिलोनी की मौत।
लालबर्रा मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बल्लारपुर  बोरी  के खेत में 2 जून को दोपहर लकड़ी लाने  कमलेश बिलोनी निवासी चीनी थाना परसवाड़ा व  सुरेंद्र बावने, विनोद मलावी व अतुल मेश्राम  गए हुए थे  और  अचानक दोपहर को शेर ने कमलेश बिलोने  के ऊपर प्रहार कर दिया  जिससे कमलेश बिलोने बुरी तरह से घायल हो गया घायल होने की जानकारी मृतक के जीजा सुरेंद्र बावने के द्वारा वन विभाग और 100 डायल को दी गई  100 डायल की सहायता से वन विभाग के द्वारा कमलेश बिलोने को लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋत्विक पटेल के द्वारा कमलेश बिलोने को मृत घोषित किया गया  वही मौके पर मृतक के परिजन और वन विभाग का पूरा अमला जनपद सदस्य रवि गेडाम  तथा ज्ञान चंदशर्मा जी व परिजन लोग उपस्थित रहे । वही परिजनों के द्वारा शासन से सहायता राशि के लिए भी मांग की गई है  वही वन विभाग के  भूपेंद्र वासनीक  ने बताया कि कल दोपहर को कमलेश बिलोने के ऊपर शेर ने प्रहार कर  देने की जानकारी सुरेंद्र बावने व उनके साथियों के द्वारा प्राप्त हुई थी जिस पर पूरा वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और कमलेश बिलोने को 100 डायल की सहायता से लालबर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया  जहां पर डॉक्टर साहब के द्वारा कमलेश बिलोने को उपचार के दौरान मृत घोषित किया गया और उसे शासन की योजना का लाभ भी दिलवाया जाएगा  वही मृतक के जीजा सुरेंद्र बावने ने बताया कि कमलेश बिलोने 1 माह पूर्व मेरे घर आया हुआ था काम करने के लिए और आज मेरा साला और साथियों के द्वारा खेत गए हुए थे जंगल के किनारे खेत है जहां पर मेरे साले को  शेर ने  हमला कर दिया जिसकी जानकारी मेरे द्वारा वन विभाग और सभी लोगों को दी गई और कमलेश बिलोने को लालपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया है। 

Related Articles

Back to top button
Close
Close