अनलॉक को लेकर तैयारी शुरू तहशीलदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने लगवाये दाये वाये पर्चे

By Rohit Kumar Ojha
गढाकोटा से रवि सोनी कि रिपोर्ट
अनलॉक को लेकर तैयारी शुरू तहशीलदार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने लगवाये दाये वाये पर्चे
गढाकोटा – गुरुवार के दिन गढाकोटा तहशीलदार के तहशीलदार कुलदीप पारासर व मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश तिवारी व राजस्व अधिकारी व नगरपालिका कर्मचारियों के द्वारा पथरिया रोड स्थित दाये बाये दुकानों के बाहर अनलॉक को लेकर पर्चे चिपका कर तैयारी शुरू कर दी।तहशीलदार कुलदीप पारासर ने जानकारी देते हुये बताया कि गढाकोटा नगर मे आगामी अनलॉक की तैयारी के बाजार की दुकानों को दो भागो मे विभाजित किया जा रहा है दांये साइट की दुकाने अलग मार्क की जा रही है ओर बांये साइट कि दुकाने अलग मार्क कि जा रही है जब भी अनलॉक का आदेश होगा उसकी तैयारी को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है कि बाजार का दाया हिस्सा ओर बाया हिस्सा कौन सा रहेगा। ओर जैसे ही कलेक्टर महोदय का आदेश आयेगा उसके अनुसार सभी दुकान दारो को सूचित किया जायेगा। कि कब दाये वाली दुकाने खुलेगी ओर कब बायी दुकाने खुलेगी।



