ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
खुरई में विद्युत विभाग ने बाईक व अन्य वाहनों पर जागरुकता रैली निकालकर लोगों को विद्युत उपकरणों व आगजनी से बचाव और बिल संबंधी मामलों में जागरुक किया।

एमपीईबी रैली
खुरई में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता मोहन सुलया ने हरी झंडी दिखाकर एक जागरुकता वाहन रैली का शुभारंभ किया। लगभग 50 से अधिक बाईकों पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने व फोर व्हीलर में अधिकारियों ने रैली निकाली। रैली में कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरुकता के लिये पंपलेट वितरित किये गये। अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों को रैली के माध्यम से विद्युत संबंधी सावधानियां वरतने की जानकारी दी जिससे आगजनी जैसी घटनायें न हों। इन दिनों विद्युत उपकरणों व लाईनों में स्पार्किंग से खेतों में आग लगने से बचने के भी उपाय बताये। इसके अलावा बिल बकायदारों को भी समय पर बिल जमा करके असुविधा से बचने की अपील की।


