
सबलगढ़ से रवि शिवहरे की रिपोर्ट
धर्मपुरी गली संजीवनी पैथोलॉजी के सामने मुख्य मार्ग पर नाली हुई धाराशाही प्रतिदिन होती दुर्घटनाएं नगर प्रशासन बेखबर||
सबलगढ़ नगर के संतर नंबर 3 व 4 के बीच धर्मपुरी गली के पास काफी महीनों से टूटी पड़ी नाली पूर्व मुख्य मार्ग पर अब तक नहीं की जा सकी ठीक स्थानीय नागरिक परेशान सबलगढ़ नगर की संतर नंबर 3 व 4 के मध्य धर्मपुरी गली के पास संजीवनी लैब के सामने की नाली काफी महीनों से टूटी पड़ी नाली जो कि अभी तक ठीक नहीं कराई जा सकी है। तथा धीरे धीरे फूटी हुई नाली का विस्तार भी लगभग आधा मीटर से अधिक हो गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले नागरिक व स्थानीय निवासी परेशान रहते हैं ।जब भी कोई मोटरसाइकिल चालक यहाँ से गुजरता है तो नाली से छिटका हुआ पानी वहां गुजर रहे नागरिकों के कपड़ों पर जा गिरता है, साथ ही छोटी कार व वाहनों के निचले हिस्से नाली से टकराकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं ।जिससे वाहन मालिकों को हजारों रुपए का नुकसान हो जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हमारे द्वारा इस विषय में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन को बताया गया है लेकिन समस्या यथावत बनी हुई है।



