भानपुरा।रेवा नदी की नागर माता पुलिया व नरसिंह घाट पुलिया पर पानी भरने से बड़ी लोगों की परेशानी

भानपुरा से दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट
भानपुरा । नगर की जीवन रेखा रेवा नदी की नागर माता पुलिया एवं नरसिंह घाट के समीप स्थित पुलिया जिस पर होकर प्रतिदिन हजारों लोग छोटे – बड़े महादेव, इंदरगढ़ मारुति आश्रम, कातना ग्राम, नई पुरानी नागर माता, फूटा गणेश, मुक्तिधाम, ईट भट्टे एवं इस मार्ग पर होकर जाने वाले सैकड़ों किसान पान कृषक अपने खेतों पर इस पुलिया पर ही गुजरते हुए पहुंच पाते हैं। रेवा नदी की पुलिया पर थोड़ी सी बारिश होने पर ही वर्षा का पानी भरा जाता है। कीचड़ व्याप्त हो जाता है इससे लोगों का पैदल होकर व छोटे वाहनों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। नगरवासी लंबे समय से इस पुलिया की अच्छी मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
इस मामले में नगर परिषद भानपुरा के प्रशासक एवं तहसीलदार श्री राकेश यादव ने बताया कि वे शीघ्र ही इस हेतु पर्याप्त बजट बनाकर इसको दुरुस्त करवाएंगे।


