जावरा-गर्मी से मिली राहत,मौसम मे घुली ठंडक

जावरा से नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट
भुतेडा,केरवासा, सरसी, उप्लई, डोडीयाना,में रविवार की शाम को 4:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश करीब दो घंटे तक जारी रही, गर्मी से जूझ रहे ग्रामवासियों को रविवार को शाम राहत मिली। सुबह से दोपहर तक गर्मी ने सबको तपाया। लोगों के पसीने छूट गए। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और ठंडी बयार चलने लगी। इससे लोगो को गर्मी की तपन से राहत मिली। काले बादल छाने लगे। शाम को 4:३० बजे हुई तेज बारिश
अचानक मौसम बदल गया। नगर सहित ग्रामीण अंचल में बारिश हुई। सड़कें तरबतर हो गईं। तापमान में भी गिरावट आई।
दुर्गेशसीह राठौड़, सत्तू चोधरी, ने कहा कि बारिश से किसानों की उम्मीद बंधी है। कई किसान अपने खेतों की जुताई में लग गए हैं। बोवनी के लिए खेत तैयार कर रहे हैं।
——-
किसान डूबे चिंता में – किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष अधिक बारिश होने के कारण खेतो में कटी हुई सोयाबीन की फसल भीग गई थी,जिससे बीज लायक नहीं थी इसलिए मंडी में बेच दिया था,और इस बार सोयाबीन बीज मंहगा मिलेगा , केसे बुवाई करेंगे,


