मध्यप्रदेश

झाबुआ -ग्राम सारंगी पेटलावद में कलेक्टर जिले के आधुनिक कृषक बालाराम पाटीदार खेत पर पहुंचे

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ – जिले में पेटलावद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ग्राम सारंगी पेटलावद में आधुनिक कृषक बालाराम पाटीदार खेत पर पहुंचे। यहां पर उन्होने आधुनिक रूप से की जा रही तरबूज, जामफल, संतरा, सेवफल, कटहल, ड्रेगनफुड, फैशन फुड, लिची, पिपरमेंट, मल्लीका वैराईटी के साथ-साथ आयुर्वेदिक पौधों को देखा। मिश्रा ने आधुनिक कृषक बालाराम पाटीदार द्वारा की जा रही खेती के लिये प्रशंसा की एवं जिले के अन्य कृषकों को भी इसके लिये अपना मार्गदर्शन देने को कहा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिशिर गेमावत, तहसीलदार जितेन्द्र अलावा, प्रोफेसर एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, झाबुआ, आई.एस.तोमर, उप संचालक कृषि एन.एस. रावत एवं प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close