रतलाम।शहर कांग्रेस कमेटी ने जनता के हित में निर्णय लेते हुए विभिन्न मांगों का ज्ञापन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को सौंपा

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को दिया! ज्ञापन में मांग की है के कांग्रेस द्वारा कोरोना काल में राजनीति से परे हटकर सर्वजन की मदद हेतु कार्य किया गया है! उसके उपरांत भी प्रशासन द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है! नगर निगम द्वारा वार्ड स्तर पर आपदा समितियां बनाई गई! उसमें सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को लिया गया कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी अवसर नहीं दिया गया! इसी प्रकार शासन ने मुफ्त राशन के लिए पात्रता पर्चियां बनाई नगर निगम द्वारा अपने कर्मचारियों से ना वितरित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को सौंप दी गई है!
वैक्सीनेशन केंद्र बनाने की अनुशंसा भी राजनीतिक आधार पर की जा रही है! गांधीनगर में सर्व सुविधा युक्त अंबेडकर भवन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय पर केंद्र बनाया गया जो कि राजनीतिक लाभ पहुंचाने के हिसाब से बनाया गया!
साथ ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया ने रतलाम शहर को पूर्णतया खोलने की मांग की है! उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारिक तबके और गरीब लोगों का पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है और अब जबकि कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में आ चुका है उसके बावजूद जिले को नहीं खोला जाना जिले की जनता के साथ अन्याय है जब भोपाल राजधानी होकर 131 मरीज होने के बावजूद खुल सकती है तो रतलाम तो बहुत बेहतर स्थिति में है उन्होंने कहा के आप हमें आंदोलन करने के लिए मजबूर ना करें अगर सोमवार तक रतलाम नहीं खुलता है तो हमें मजबूर होना पड़ेगा साथ हि उन्होंने
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की अंतिम किस्त जल्द से जल्द देने का आग्रह किया ताकि वर्षा कॉल के पूर्व छत का कार्य पूर्ण कर सकें!
ज्ञापन देते वक्त साथ में मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाह यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित थे!


