ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राहुल गांधी ने कहा, इमरजेंसी एक गलती थी, पर उस समय देश में जो भी हुआ और जो आज हो रहा है, दोनों में फर्क है

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ ऑनलाइन डिस्‍कशन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगी इमरजेंसी को गलत बताया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने यह बात तत्‍कालीन मोदी सरकार के संदर्भ में कही। राहुल गांधी ने कहा, इमरजेंसी एक गलती थी, पर उस समय देश में जो भी हुआ और जो आज हो रहा है, दोनों में फर्क है। डिस्‍कशन के दौरान राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस कभी भी संवैधानिक ढांचे को हथियाने का प्रयास नहीं किया। हमारी पार्टी इसकी इजाजत नहीं देती है। यदि हम चाहें तो भी ऐसा नहीं कर स‍कते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी भी संस्‍थानों का फायदा उठाने का प्रयास नहीं किया है। राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ये सरकार भारत की लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था को नुकसान पहुंचा रही है। इतनी ही नहीं संस्था की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है।

आरएसएस हर जगह घुसपैठ कर रहा है। अदालत, चुनाव आयोग कमीशन जैसी स्वतंत्र संस्थाओं पर एक ही आइडियोलॉजी के लोगों का कब्जा है। राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया से लेकर अदालत तक को निशाना बनाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि संसद में डिबेट के दौरान माइक बंद कर दिया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close