मध्यप्रदेश
टीकमगढ़।नगर पालिका अधिकारी ने व्यापारियों को वैक्सीनेशन के लिये किया आमंत्रण

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट
टीकमगढ़। मंगलवार को नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा नगर के व्यापारियों फल विक्रेताओं आदि को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करने के लिए आमंत्रण कार्ड के साथ पीले चावल देकर व्यापारियों को वैक्सीनेशन के लिए सादर आमंत्रित किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि आप सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर वैक्सीन लगवाएं ताकि हम इस कोरोना की जंग से जीत सकें। आपके इस प्रयास से हम कोरोना पर विजय पाएंगे। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रीता कैलासीया, एम ए सिद्दीकी, उपयंत्री बी के चतुर्वेदी, असीमा तिर्की एबं नगरपालिका के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


