ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

साहूकारों के कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी मृतक की जेब से निकले सोसाइट नोट मे साहूकारों के लिखे है नाम

साहूकारों के कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी
By Rohit Kumar Ojha
गढाकोटा से रवि सोनी कि रिपोर्ट
साहूकारों के कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी
मृतक की जेब से निकले सोसाइट नोट मे साहूकारों के लिखे है नाम
गढाकोटा – सागर जिले के गढाकोटा थाना अंतर्गत मगरधा ग्राम मे रहने वाले एक व्यक्ति ने साहूकारों से लिये कर्ज को लेकर साहूकारों से परेशान होकर पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सब्जी का व्यापार करता था ओर उसी के लिये साहूकारों से कर्ज लिये था।मृतक के पुत्र संतोष ने बताया कि उसके पिता ने सुबह 5 बजे मुझे  फोन लगाया था ओर वोले कि मै रास्ते मै मिल रहा हूं तुम आ जाना हमलोगों का सुबह से ही सब्जी बेचने का काम रहता है जब मै करीब आधे एक घंटा मे आया तो वह गांव के वाहर रास्ते मे लगे बमूरा के पेड़ से फांसी पर लटके हुये मिले। मेरे पिता जी की पेंट की जेव से एक सोसाइट नोट मिला जो पुलिस के पास है।थाना गढाकोटा मे पदस्थ उपनिरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि  मंगलवार कि सुबह थाना गढाकोटा मे सूचना मिली थी कि ग्राम मगरधा मे एक व्यक्ति राजकुमार पिता रामसहाय कुर्मी ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि राजकुमार पेड़ से फांसी लगाये हुये लटके हुये थे। जहां फांसी से मृतक का शव उतारकर पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम किया गया। मृतक के पेंट के जेब से एक सोसाइट नोट मिला है जिसको देख यह पता चला है कि मृतक का आत्महत्या का कारण कर्ज है जिसमे कर्जदारों के नाम लिखे है सोसाइट नोट को अभी जांच मै लिया गया है

Related Articles

Back to top button
Close
Close