ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
लुटेरी दुल्हन शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों को लगाती थी लाखों रुपए का चूना फिल्मी स्टाईल में पुलिस ने कार्यवाही कर लुटेरी दुल्हन एवं इसके गेंग के सदस्यों को दबोचा
By Rohit Kumar Ojha
गुना से विजय ओझा कि रिपोर्ट
गुना के चाचौड़ा थाना क्षेत्र का मामला लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश 11 पर केशदर्ज 6 गिरफ्त में 5 फरार
लुटेरी दुल्हन शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों को लगाती थी लाखों रुपए का चूना
फिल्मी स्टाईल में पुलिस ने कार्यवाही कर लुटेरी दुल्हन एवं इसके गेंग के सदस्यों को दबोचा
गुना । लोगों को शादी के नाम पर चूना लगाने वाली लुटेरी दुल्हन अप पुलिस की गिरफ्त में है फरियादी लाखन पुत्र नवल सिंह लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम रूपाहेड़ी, थाना चांचौड़ा द्वारा गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर उसके साथ शादी के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी होने की व्यथा सुनाई थी, पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादी की व्यथा को समझा और उसे गंभीरता से लेते हुये फरियादी के साथ शादी के नाम पर हुये इस पूरे घटनाक्रम में शामिल सदस्यों की पतारसी कर मामले का शीघ्र खुलाशा करने के लिये एसडीओपी चांचौड़ा, थाना प्रभारी मधुसूदनगढ़ एवं पुलिस की तकनीकी टीम को निर्देश दिये गये।बताया जाता है कि फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक को अपनी व्यथा सुनाते हुये बताया था कि उसकी शादी नहीं हो रही थी, इसके लिये उसके पिताजी ग्राम विक्रम वापचा की रहने वाली कैलावाई मीना से मिले और जिसने कुछ रूपयों में उसकी शादी कराने की बात कहि और दिनांक 08 मई 2021 को कैलाबाई और उसका वीरपुरा निवासी मित्र गोविन्द मीना, लाखन व उसके पिता नवल लोधी को साथ लेकर लटेरी के पास पहुंचे, जहां तीन लोग मजवूत सिंह यादव निवासी लटेरी, सोनू श्रीवास्तव निवासी वाईसा मौहल्ला सागर और मोहर सिह ठाकुर निवासी गुना मिले और जिनके द्वारा 70,000/-रूपये में शादी कराने की बात बोली गई। इसके कुछ देर बाद वहां रहीश निवासी कोलावस्तीर्, इंटखेड़ी भोपाल, ममता अहिरवार निवासी कोजमपुर सागर एवं नीलम रेकवार निवासी गोपालगंज सागर एक कार से आये और ममता से शादी करना तय हुआ, इसके एवज में 70,000/-रूपये लिये और वह ममता को लेकर ग्राम रूपाहेड़ी लेकर आ गये और गांव के मंदिर में शादी कर ली। इसके कुछ दिन बाद ममता अपनी मां के बीमार होने की बोलकर चली गई और 15,000/-रूपये और लेने के बाद वापस आई और इसके दो दिन बाद ही वापस सागर जाने की जिद करने लगी मेरे मना करने पर उसने दिनांक 25 मई को अपने साथियों नीलम रेकवार, रहीश, प्रीति उईके, प्रियंका चौहान, सोनू श्रीवास्तव, मजबूत सिंह यादव, मोहर सिंह ठाकुर एवं जगदीश मीना को बुला लिया और जो हमारे मना करने के बाद भी जबरदस्ती ममता को अपने साथ लेकर चले गये।फरियादी लाखन लोधी के साथ कपटपूर्वक शादी करके धोखाधड़ी करते हुये लाखों रूपये हड़पने के घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुये इस गेंग का खुलाशा करने के लिये तत्काल कार्ययोजना तैयार की गई और थाना प्रभारी द्वारा लुटेरी दुल्हन गेंग के सदस्यों से संपर्क कर उन्हें विश्वास में लिया और अपने लड़के की शादी कराने की बात की तो गेंग के सदस्यों द्वारा बताया गया कि उनके पास शादी योग्य कई लड़कियां हैं, पर आपको 1,20,000/-रूपये देने होंगे। तब पुलिस द्वारा उनसे कहा गया कि आप लड़किया लेकर आओ लड़की पसंद आने पर आपको पैसे मिल जायेंगे। इसके बाद दिनांक 8 मई को गेंग के सदस्यों द्वारा लड़की दिखाने के लिये बैरसिया के पास बुलाने पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से एक आरक्षक को शादी के लिये लड़का बनाया और एक मुखविर को उसका पिता बनाकर सादा कपड़ों में पुलिस टीम के साथ तत्काल बैरसिया तरफ निकले और वैरसिया-नजीराबाद के बीच रोड़ पर पहुंचे, जहां पर एक इनोवा कार में गेंग के सदस्य आये, जिनको शादी के लिये लड़का बनाकर लाये आरक्षक को दिखाया तो वह लोग शादी के लिये तैयार हो गये। इसके बाद उनके द्वारा शादी योग्य चार लड़कियां दिखाईं, इससे पूर्ण विश्वास होने पर पुलिस द्वारा योजनावद्ध तरीके से गेंग के सदस्यों को पकड़ लिया गया, इस दौरान उनके कुछ सदस्य पुलिस की कार्यवाही को भंपते हुये इनोवा कार लेकर वहां से भाग निकले। इस कार्यवाही में पकड़े गये गेंग के सदस्यों को पुलिस मधुसूदनगढ़ थाना लेकर आई और मधुसूदनगढ़ थाने पर आरोपीगण 1-ममता पुत्री लक्ष्मण अहिरवार उम्र 30 साल निवासी कोजमपुर, सागर, 2-नीलम पुत्री रमेश कुमार रेकवार उम्र 28 साल निवासी गोपालगंज, सागर, 3-प्रीति पुत्री किशन उईके उम्र 27 साल निवासी सारणी वैतूल, 4-प्रियंका पुत्री करण सिंह चौहान उम्र 27 साल निवासी ग्राम रमपुरा, रेंहटी, जिला सीहोर, 5-रहीश पुत्र अब्दुलरहमान मुल्तानी उम्र 36 साल निवासी कोलावस्ती, ईंटखेड़ी भोपाल, 6-सोनू पुत्र मुन्नालाल श्रीवास्तव उम्र 28 साल निवासी वारसा मौहल्ला सागर एवं इनकी गेंग के अन्य पांच सदस्यों के विरूद्ध अप.क्र. 137/21 धारा 420, 496, 120बी, 147, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया एवं सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से प्रकरण के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ हेतु आरोपी सोनू श्रीवास्तव व रहीश को पीआर पर पेज दिया एवं शेष आरोपियों जेल भेज दिया गया।लुटेरी दुल्हन गेंग के इन सदस्यों द्वारा न केवल मध्यप्रदेश में बल्कि अन्य कई राज्यों में भी इनके द्वारा जिन लड़कों की शादी नहीं हो पाती हैं उनको निशाना बनाकर उनके साथ अपने गेंग की लड़कियों की शादी करा दी जाती और उनको दुल्हन बनाकार लड़के के घर भेज दिया जाता है। इसके बाद लड़की द्वारा बहानेवाजी कर वापस अपने घर जाते समय घर से जेबर, नगदी आदि लूटकर ले जाने की कई बारदातों को अंजाम दिया गया है। इनके संबंध में भी विवेचना की जा रही है। गुना पुलिस द्वारा इस गिरोह के 11 सदस्यों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 6 को गिरफ्तार कर लिया है एवं 5 आरोपी अभी फरार है, जिनको भी शीघ्र ही गिरफ्किया जावेगा।गुना पुलिस की सभी जिलेबासियों से अपील है कि इस तरह की घटनाओं से सावधानी बरतें एवं सामाजिक रूप से किसी के साथ ऐसी घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।




