ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

टीकमगढ़। वैक्सीन लगवा चुके दुकानदारों की दुकान पर मेरी दुकान सुरक्षित दुकान का स्टीकर लगाया।

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिर्पोट

कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देषानुसार जिले में वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिये अनेक नवाचार किये जा रहे हैं। इसी क्रम में वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर पालिका टीकमगढ़ की ओर से आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। कलेक्टर के निर्देशन में टीकमगढ़ नगर में गुरुवार को एसडीएम सौरभ मिश्रा ने नगर में गांधी चैराहा से जवाहर चैक तक एक तरफ की खुली दुकानों का निरीक्षण किया एवं 15 दुकानदारों को आमंत्रण पत्र एवं पीले चावल देकर सपरिवार एवं परिचितों सहित वैक्सीन लगवाने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी वैक्सीन लगवायें तथा स्वयं को एवं अपने परिवार को सुरक्षित करें। साथ ही जिनकी दुकान में सभी कर्मचारियों को टीका लग चुका है, ऐसी 50 दुकानों के सामने उसका मैसेज देखकर मेरी दुकान सुरक्षित दुकान का स्टीकर भी लगाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार टीकमगढ़ आरपी तिवारी, नायब तहसीलदार सुरेन्द कुमार, पटवारी तथा नगर पालिका एमए शीध्गी सहित कई नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close