ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां। केसली में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न ।

कमलेश खरे की रिपोर्ट

केसली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एक एजेंडा के अन्तर्गत चर्चा की गई । जिसमें पूर्व में किए गए कार्यों के लेखा जोखा एवं आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों के साथ कोरोना के प्रभाव के संबंध में भी चर्चा की गई। विधायक ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के संबंध में सबको जागरूक करने एवं अस्पताल में तैयारी के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की। बैठक में विधायक हर्ष यादव, एसडीएम अमन मिश्रा, बीएमओ डॉ सत्यम सोनी, डॉ पवन जैन, एसडीओ ए के चौरसिया, परियोजना अधिकारी रिचा तिवारी, शिवराज सिंह, राजेंद्र जैन, मुन्ना सिंघई एवं अन्य शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close