खातेगांव (देवास)। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा, डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर पंचायत के सभी निर्माण कार्यो की जांच कराने की मांग की।

संतोष कुमार धनगर की रिपोर्ट
कन्नौद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पीपल्दा इन दिनों सुर्खियों में है, पंचायत सचिव की करतूत को लेकर ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर से ग्राम पंचायत के सभी निर्माण कार्यो की जांच करवाने की मांग की।सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का काम ग्राम पंचायतों द्वारा किया जाता है लेकिन यदि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार ही नियम को ताक में रखकर लापरवाही से काम करें तो शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को कैसे मिलेगा?
ऐसा ही एक मामला कन्नौज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पीपल्दा का सामने आया है जहां ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कन्नौद डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह धुर्वे को ज्ञापन सौंपकर पंचायत द्वारा किए गए निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत पीपल्दा में सड़क निर्माण के दौरान पुल निर्माण का कार्य चल रहा है, उस निर्माण कार्य में बालू रेत की जगह धूल मिट्टी मिलाई जा रही है एवं सीमेंट की मात्रा भी सही नहीं मिलाई जा रही है। और पाइप के नीचे का पाया भी कच्चा है इस रास्ते से करीब 25-30 किसान रोजाना निकलते हैं एवं 50-60 क्विंटल वजन से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली भी निकलते हैं साथ ही हार्वेस्टर भी इसी मार्ग से निकलती है। अगर पुलिया ठीक से नहीं बनी तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है क्योंकि एक तरफ गहरी नदी है जिसमें जान माल का खतरा हमेशा बना रहता है।
अतः इस पुलिया एवं गांव के सभी निर्माण कार्य की जांच कराई जावे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जावे किसानों ने यह भी बताया कि सोयाबीन की बोनी करने का समय नजदीक आ गया है और हमारे खेत में जाने का रास्ता पंचायत की लापरवाही के कारण बंद है। समय पर पुलिया निर्माण नहीं होता है तो हम समय पर बोनी नही कर पाएंगे।
इधर ग्रामीणों द्वारा बार बार काम बंद करवाने के बाद भी सचिव ने दबंगता पूर्वक कार्य जारी रखा जिसके चलते ग्रामीणों ने मीडियाकर्मी को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इस दौरान पंचायत के निर्माण कार्यो की पोल खुलने के डर से सचिव शिवराम पंचोली ने बौखलाकर मीडिया कर्मियों से अभद्रता की।जिसकी सूचना मीडियाकर्मियों ने अभद्रता के वीडियो सहित शिकायत डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ से करके सचिव शिवराम पंचोली को निलंबित करने की मांग की।


