रतलाम। रतलाम मैं सख्ती के कारण मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल कर जावरा सैलाना के मैरिज गार्डन कर रहे बुक, नियम पूरे जिले में लागू उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्रवाई-कलेक्टर।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम में नियम कायदों की सख्ती को देखते हुए जिन लोगों ने रतलाम के मैरिज गार्डन की बुकिंग शादी ब्याह या अन्य कार्यक्रम के लिए करवा रखी थी। वह लोग अब रतलाम के मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल करके ग्रामीण एरिया के मैरिज गार्डन के बुकिंग करवा रहे हैं। रतलाम मैरिज गार्डन संचालकों ने बताया कि रतलाम के मैरिज गार्डन संचालकों का भारी नुकसान होगा क्योंकि करोड़ों रुपए के मैरिज गार्डन बनाया है। उन पर लोन वगैरह की किस्ते भी नहीं निकल पा रही है और मासिक बिजली का बिल और व्यवस्था का खर्चा हो रहा है वह अलग। चर्चा में उन्होंने बताया कि बुकिंग कैंसिल करने आने वाले लोग यह बता रहे हैं कि जावरा और सैलाना मैरिज गार्डन संचालकों उन्हें कह रहे हैं की आप तो हमारे यहां आकर शादी कर लो सारी जवाबदारी हमारी हमारे यहां किसी प्रकार का कोई टनटा नहीं है ना किसी प्रकार कि कोरोना जांच रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट की भी जरूरत नहीं है इस संदर्भ में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से जिला प्रशासन का पक्ष जाना तो उन्होंने कहा कि रतलाम जिले में कोविड-19 से संबंधित सारे नियम पूरे जिले में सख्ती से लागू किया जाएंगे अगर कोई यह सोचता है कि ग्रामीण एरिया में नियम का उल्लंघन करके बच जाएगा तो यह उसक़ी गलतफहमी है। मैरिज गार्डन संचालक पर भी कार्रवाई होगी और साथ में अगर नियम तोड़ता है तो कार्यक्रम आयोजक पर भी कार्रवाई होगी ।


