रतलाम।बुजुर्ग की हत्या एवं लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार एक फरार आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
जिले के रावटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नाहरपुरा में 5-6 जून की मध्यरात्रि को एकांत खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर और लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश। घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा वही एक आरोपी फरार है। अन्य साथी की तलाश अभी भी जारी है।
यह थी घटना- 5-6 जून की मध्यरात्रि खेत में बने मकान में वृद्ध सरदार पिता नानिया भूरिया जाति भीम उम्र 70 वर्ष और उसकी पत्नी झीटाबाई उम्र 65 वर्ष थे। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लूट की नीयत से हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया।आरोपी गुड्डा उर्फ सोनू द्वारा मृतक सरदार भूरिया का गला पकड़ लिया व आरोपी तेरु ने मृतक को रस्सी से बांध दिया। सरदार द्वारा विरोध करने पर आरोपी गुड्डा उर्फ सोनू व तेरु ने सरदार का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मृतक के शरीर से चांदी का कड़ा लूट लिया आरोपी हकरू ने झीटाबाई को कांधे व पैर पकड़ कर दबा दिया तथा रस्सी से गला दबाने लगा तो झीटाबाई ने रस्सी पकड़ ली तो आरोपी बाबूलाल ने अपने हाथ में ली हुई तलवार से झीटाबाई के पैरों पर वार कर घायल कर दिया व झीटाबाई के दोनों हाथों में पहने कड़े व बाजूबंद चांदी की चूड़ियां सोने की नथनी लूट लिया व आरोपी तेरु द्वारा घर के अंदर घुसकर पलंग पेटी व मक्का से भरे ड्रम का ताला तोड़कर ड्रम में रखे 5000 रुपये व चांदी की हुंडी चैन निकाल ली फरियादिया झीटाबाई की सूचना पर रावटी थाना पुलिस द्वारा हत्या सहित डकैती करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 394 397 457 380 323 भारतीय दंड विधान के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
ये हैं आरोपी-तेरु पिता रामचंद्र भूरिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नाहरपुरा थाना रावटी गुड्डा उर्फ सोनू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जानकरा हाल मुकाम सेक्टर जी मकान नंबर 70 दीनदयाल नगर रतलाम सोनु उर्फ रविंद्र पिता मोहनलाल प्रजापत जाति कुम्हार उम्र 35 वर्ष निवासी ओसवाल नगर रतलाम थाना दीनदयाल नगर हाल मुकाम तेजाजी मंदिर के पास ईट भट्टा ग्राम रावटी हकरू पिता वालु जाति हरी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जानकरा थाना बाजना आरोपी बाबूलाल पिता जीवा कटारा निवासी सज्जनपुर थाना बाजना अभी फरार है जिस पर एसपी द्वारा 10 000 रुपये का इनाम घोषित किया है।


