भिण्ड। बिजली की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन। कोरोनकाल के दौरान अप्रैल-मई के बिजली बिल माफ किये जायें- परिहार।

पवन शर्मा की रिपोर्ट
विद्युत उपभोक्ताओं को आ रही बिजली समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के विद्युत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह परिहार ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल के नेतृत्व में 8 सूत्रीय माँगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस को ज्ञापन सौंपा, श्री परिहार ने ज्ञापन द्वारा मांग की है कि कोरोनकाल में अप्रैल और मई माह के सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किये जायें। कोरोनाकाल में व्यावसायिक और मजदूरी गतिविधियां पूर्णतः ठप्प होने से बकाया वसूली भी 6 माह तक स्थगित की जाये, बिजली बिल आंकलित न देते हुए रीडिंग से दिए जाएं और आये दिन आ रही बिजली समस्या में अविलंब सुधार किया जाये। बिजली समस्या को लेकर कार्यालय में जाने वाले उपभोक्ताओं से अभद्रता पूर्वक व्यवहार न किया जाये, टोल फ्री नम्बर सेवा ठप्प है शिकायतें बिना निराकरण के ही डिस्पोज कर दी जाती है जिसकी जांच कराई जाए। श्री परिहार और जिला अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल के द्वारा बिजली समस्या को लेकर दिए गए ज्ञापन में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, जिला महामंत्री ममता मिश्रा, जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, का. अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, महेश जाटव, जितेंद्र वर्मा, दर्शन सिंह, अरविंद सोनी, राजू सिंह,पंकज भादौरिया अकोड़ा, कुलदीप भारद्वाज, अनीश कुरैशी, राहुल सिंह कुशवाह,दर्शन तोमर, राजू लोधी,मनोज जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


