ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम।युवक के साथ संवेदनाओं की भी ‘मौत’।इंदौर ले जाने के दौरान एंबुलेंस में कोरोना संदिग्ध की मौत।

लाश को घर की बिल्डिंग के बाहर छोड़ भागा ड्राइवर।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कोरोना संदिग्ध मरीज की इंदौर ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस ड्राइवर लाश को मृतक के घर की बिल्डिंग के नीचे छोड़ कर भाग गया। घटना मित्र निवास काॅलोनी क्षेत्र की है। यहां सोमवार सुबह एरोज टॉवर बिल्डिंग में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिल्डिंग की सीढ़ियों के पास लोगों ने लाश देखी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।स्टेशन रोड़ थाना पुलिस ने बिल्डिंग के लोगों से पूछताछ की तो शव इसी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 103 में रहने वाले व्यक्ति का निकला। मृतक का नाम तन्मुख है। बताया गया कि तन्मुख की तबीयत खराब होने पर उसे रविवार रात इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस चालक शव को बिल्डिंग के नीचे छोड़कर भाग गया।बोरवेल व्यवसाय से जुड़े तन्मुख सुंदर साथी के साथ इसी बिल्डिंग में रहता था। मृतक का रुम पार्टनर कोरोना पॉजिटिव है। वह अस्पताल में भर्ती है। आशंका है कि कोरोना की वजह से तन्मुख की मौत हुई है, लेकिन उसकी कोरोना रिपोर्ट आना बाकी है। अब पुलिस निजी एंबुलेंस चालक से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close