ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम। जिला अस्पताल में नर्सों ने बजाई ताली और थाली, पढ़ें किस वजह से नर्सों को उठाना पड़ा यह कदम।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

नर्सेस एसोसिएशन रतलाम के प्रांतीय आवाहन पर नर्सेस 10 जून से चरणबद्ध आंदोलन कर रही है ! द्वितीय चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तर्ज पर ताली – थाली बजाकर सोई हुई शिवराज सरकार को जगाने की कोशिश की जा रही है, ताली एवं थाली बजाकर सरकार को कुंभकर्णीय नींद से जगाने की कोशिश की। अगर सरकार नहीं जागी तो पूरे प्रदेश में नर्सेस में भारी आक्रोश व्याप्त है, क्योंकि पिछले 15 महीनों से इस वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान एवं परिवार की परवाह किए बिना फ्रंटलाइन में आकर नर्सेस निरंतर कोरोना मरीजों की देखभाल कर रही है। इस दौरान हमारे कई नर्सेज बहनों एवं भाइयों ने अपनी जान गवाई है। इन परिस्थितियों से अवगत होने पर भी सरकार नहीं जागी तो निश्चित ही रूप से मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी जिम्मेदार स्वयं सरकार होगी। इस लड़ाई में रतलाम जिले से मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील शुक्ला, रवि गुज्जर, अनिल राठौर एवं भूर सिंह डामोर द्वारा समर्थन प्रदान किया गया है ,नर्सेज एसोसिएशन द्वारा सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए मांग की है कि इन कोरोनावारियर्स की जायज 8 सूत्रीय मांगों का जल्द निराकरण करें ताकि मरीज एवं आमजन को भारी परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिसकी जिम्मेदार स्वयं सरकार होगी ! नर्सेस एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाटिल, सचिव रानी नेल्सन, जीनत स्टीफन शीला दास, शशि व्यास, उर्मिला मसीह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close