ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरीकलां (सागर)। घटिया मटेरियल से किया जा रहा देवरी रसेना सडक पर गुणवत्ता हीन नाली का निर्माण। ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य बना लोगों की समस्या का कारण।

कमलेश खरे की रिपोर्ट

 

देवरी से रसेना सड़क जो करीब पांच गांवों से अधिक गांवों की मुख्य सड़क को जोड़ती है। जिसमें क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव का गृह निवास है तथा विधायक जी के प्रयास से सड़क स्वीकृत कराई गई थी। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नाली का निर्माण ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा था। जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार व अधिकारी की मिलीभगत से घटिया मटेरियल से गुणवत्ता हीन नाली बनाई जा रही है तथा खेरूआ एवं रसेना में जो नाली का निर्माण किया जा रहा है उसमें धूल भरी जस्ट व कम मात्रा में सीमेंट, लोहे का उपयोग ना के बराबर किया गया है।वहीं एक-दो दिन की बारिश से पहले बनी नाली जर्जर स्थिति में दरार में तब्दील हो गई।वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने ठेकेदार से बार-बार गुणवत्ता के साथ कार्य करने बोला गया मगर ठेकेदार द्वारा ध्यान न देकर आगे कार्य और गुणवत्ताहीन किया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर माखन पटैल ने बताया कि मेरे सामने नाली की कम चौड़ाई की गई एवं ऑडी तिरछी नाली का निर्माण किया गया। जिससे मेरे घर के सामने पानी के निकासी वा रास्ते में बड़ा पाइप डाला गया है तथा मेरे स्वयं निकास के लिए रास्ता बनाना निजी खर्च पर बड़ा पाइप डालकर कार्य किया गया है। वही मोती पटेल ने कहा केवल ठेकेदार द्वारा दिखावा मात्र नाली के नाम पर किया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों से की लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नाली निर्माण में पानी का डालना होने से आडी टेडी तिरछी नाली बनाई गई है जो घटिया किस्म की है और सीमेंट नाममात्र के लिए लगाई गई है। वहीं देखने में आया है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं ठेकेदार मिलकर सरकारी पैसे का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिना किसी अधिकारियों इंजीनियर की देखरेख के ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहा है निर्माण में जगह-जगह गिट्टी दिखाई दे रही है जिससे नाली 6 मई तक चलना मुश्किल है।
इनका कहना है-
जांच करने मै स्वंय गया था। पूरा नाली निर्माण कार्य में सुधार कराने के सब इंजीनियर को निर्देश दिये गये है-ए .के. चौरसिया एसडीओ पी. डब्लू. डी. विभाग देवरी
जांच दौरान नाली निर्माण . मै लापर वाही पाई गई है शीघ्र पूरे नाली निर्माण कार्य मै सुधार कराने के ठेकेदार को सख्त निर्देश दिये गये है यदि लापरवाही मै सुधार नही आयेगा तो पेमेंट नही किया जायेगा-अजय पाण्डे सब इंजीनियर पीडब्लूडी विभाग देवरी

Related Articles

Back to top button
Close
Close