रतलाम। जमीन के लिए चली लाठियां। शिवगढ़ में जमीन विवाद में बरसा रहे एक दूसरे पर लाठी।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
जमीन के मामले में हुए विवाद में एक ही परिवार के लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए । जमीन के लिए एक दूसरे पर लाठियां बरसाने की घटना रतलाम के शिवगढ़ की है । जहां टांक परिवार के सदस्य आपस में ही भिड़ गए । बीच सड़क एक दूसरे पर जमकर लाठियां चली घटना में घायल हुए 3 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । वही शिवगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है।जमीन और प्लाट पर कब्जे की बात को लेकर टांक परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। और देखते ही देखते हैं दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाने लगे।मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी लाल सिंह परमार ने बताया कि शिवगढ़ के ही रहने वाले मनोहर टांक ,हेमंत और मांगीलाल टांक का दूसरे पक्ष श्यामलाल टांक और कन्यालाल टांक करोल बाग स जमीन और प्लाट पर कब्जे की बात को लेकर विवाद हो गया । जिसमें मांगीलाल,मनोहर और हेमंत घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। पुलिस ने श्यामलाल ,कन्हैयालाल टांक और उनके साथियों पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।


