ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

जोबट (अलीराजपुर)। पूर्व विधायिका श्रीमती सुलोचना जी रावत एवं मध्य प्रदेश शासन की पूर्व राज्य मंत्री ने आज जोबट में वरिष्ठ समाजजनो से सोजन्य मुलाकात की।

 

जैसे ही श्रीमती रावत जोबट शहर पहुंची आमजनों के चहरे पर खुशी की लहर छा गई, जोबट के आम लोगों ने पूछा आपको आने वाला विधानसभा उप चुनाव लड़ना है जोबट से तो श्रीमति रावत ने कहा जनता अगर कहेगी तो मैं अवश्य जोबट विधानसभा का चुनाव लडू़गी । जोबट मेरा विधानसभा है मेरा परिवार है, यहा की जनता मेरी भगवान है।पूर्व मंत्री श्रीमती सुलोचना जी रावत अपने पुराने साथियों के साथ में व नए कार्यकर्ताओं को लेकर आज सम्मानीय वरिष्ठ नेता स्व. सुमेर सिंह जी अजनार के निवास पर परिवार जनों को ढाढस बधायां व कार्यकर्ता व वरिष्ठ नगर के सामाजिक धार्मिक सभी वरिष्ठो से युवाओं से मुलाकात कर आगामी चुनाव के लिए सबसे आशीर्वाद प्राप्त किया श्री रावत ने सभी से कहा है जोबट विधानसभा साफ स्वच्छ छवि वाली विधानसभा है आप और हम सब नगर व ग्रामीणों को मिलकर ऐसे ही हमें शांतिप्रिय विधानसभा को लेकर हमारे जोबट विधानसभा का विकास करना है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close