अशोकनगर। संक्रमण की स्थिति जानने शासकीय कार्यालयो में टैस्टिंग शुरु कलेक्ट्रेट में बने कोरोना टेस्टिंग सेंटर में मंत्री एवं विधायक ने कराया टेस्ट।
तेसिल मे भी हो रही सेमेपिलींग।

ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
शहर व ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण की हकीकत जानने सरकारी ऑफिसों में सैंपलिंग शुरू हो गई, ताकि पता चल सके कि किस जगह पर कोरोना संक्रमित लोग हैं। नपा कार्यालय में आने वाले शहर के लोगों की सैंपलिंग कई दिनों से हो रही हैं, वहीं दो दिन से कलेक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में भी यह व्यवस्था शुरु कर दी गई। सैंपलिंग के लिये तहसील के गेट पर ही टीम को बिठा दिया गया है और तहसील आने वाले हर व्यक्ति की सैंपलिंग की जा रही है। बीते दो दिनों में तहसील कार्यालय में 275 सैंपल लिये जा चुके हैं। गुरुवार को तहसील कार्यालय में 90 नये सैंपल लिये गये, तो वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए कोरोना टेस्टिंग सेंटर के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एनआईसी कक्ष में राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, विधायक जजपाल सिंह जज्जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने आरटीपीसीआर किट से कोरोना टेस्ट कराया। इस दौरान जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों द्वारा भी कोरोना टेस्ट करवाया गया।


