उसी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते गुरुवार के दिन वन विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 3 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। वन विभाग के एसडिओ अमित सोलंकी के निर्देशन में बागली रेंजर मुस्कान शिवहरे के मार्गदर्शन में बागली रेंज की बीट पलासी के कक्ष क्रमांक 746 मैं वन विभाग की 3 हेक्टेयर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। उक्त भूमि पर कृषि कार्य करने के लिए अतिक्रमणकारियों द्वारा वृक्ष काटकर खेत बना दिया गया था।
स्थानिय जनता भी कर रहे हैं सहयोग ।…
जंगल मे अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर आम जन मे भी जागरूकता आ रही है। बागली रेंज के पलासी बीट में हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानी युवाओं द्वारा बागली रेंज पहुच कर एक आवेदन भी दिया गया था। जिसमें मांग की गई थी बीट पलासी कक्ष क्रमांक 746 में अवैध रूप से कुछ लोगों ने वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लिया है। उसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कि गई थी। उसी के आधार पर वन विभाग के अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई ,बागली एसडिओ अमित सोलंकी ने बताया कि उक्त कार्रवाई में स्थानीय युवा एवं आमजन का भरपूर सहयोग रहा है। अब आम जन में भी जंगल में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता देखी जा रही है। इस सी के चलते गुरुवार के दिन बागली रेंज व पुंजापुरा रेंज स्टॉफ एवं राजस्व पटवारी की उपस्थिति में कार्यवाही करते हुए उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। कार्यवाही के दौरान जेसीबी मशीन के द्वारा उक्त भूमि पर मिनी तालाब व छोटे गड्ढे जगह जगह पर बना दिए गए जिससे कि दोबारा उक्त भूमि पर कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण ना कर सके पूरी भूमि पर मशीनों द्वारा बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए गए हैं।