ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

देवासl भोपाल फोर लेन प्रबंधन द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलोनी के शासकीय पार्क मैदान में सी. एस.आर. के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया l

जीवन पंचाल की रिपोर्ट

डी.बी.सी.पी. एल. प्रबंधन द्वारा सी.एम.एच.ओ. डाक्टर सुधीर कुमार डेहरिया एवं कोबीड वेक्सीनेसन इंचार्ज हरीओम मेवाड़ा की उपस्थिति तथा मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के अपील के साथ उपस्थित लोगो से बहुतायत फलदार व् पर्यावरण संरक्षण के हिसाब से उपयोगी पौधे जैसे पीपल , नीम , आम,जामुन आदि के पौधे लगाने के लिए निवेदन किया गया। सी.एम.एच.ओ. डाक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की आज के समय में जहा बायलोजिकल आघात व् आक्सीजन की पर्यावरण में कमी को देखते हुये डी.बी.सी.पी. एल. प्रबंधन का यह सराहनीय पहल हैl तथा हम सभी को इस मुहीम को जारी रखते हुये जीवन रक्षा व् स्वस्थ समाज हेतु अधिक से अधिक उपयोगी पौधे जैसे पीपल , नीम , आम,जामुन आदि के पौधे लगाने चाहिए। सेवनिबृत इंस्पेक्टर पुरण मालवीय ने डी.बी.सी.पी. एल. टोल प्रबंधन की सराहना करते हुवे बताया की देवास भोपाल फोर लेन से निकलने पर टोल कर्मचारियों का नमस्कार के साथ अभिवादन , रोड पर लगे सड़क सुरक्षा एसेट्स तकनिकी गुणवतता ,आई. सी आई सी आई व् पेटीएम फास्टैग सुबिधा तथा फास्टैग कर्मचारियों की ईमानदारी व् ब्यवहार से मन प्रफुलित्त हो जाता है टोल चार्ज नहीं अखरता ऐसा सर्विसेज प्रदेश मध्यप्रदेश में पहली बार देवास फोर लेन प्रबंधन के ब्यवहार को देख लगता है। इस मौके पर सी. एस.आर. प्रवक्ता डी.बी.सी.पी. एल. उमा शंकर पांडेय , सी.एम.एच.ओ. डाक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ,कोबीड वेक्सीनेसन इंचार्ज हरीओम मेवाड़ा,सेवनिबृत इंस्पेक्टर पुरण मालवीय, आई. सी आई सी आई व् पेटीएम अधिकारी प्रितपाल सिंह साहनी , राजीव अग्निहोत्री, राहुल पाटीदार, अजय कुमार चौरसिया सड़क पेट्रोलिंग अधिकारी प्रदीप बताव , सचिन व् सभी सम्माननीय उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close