ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जतारा (टीकमगढ़) वैक्सीनेशन के लिए घर घर जाकर पीले चावल देकर किया प्रेरित|

मनोज सिंह की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार वैक्सीनेशन कराने के लिए जोर दे रही है। लेकिन कई लोग डर के कारण वैक्सीनेशन नहीं करा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए जागरूक लोगों के द्वारा लोगों को घर-घर जाकर जागरुक किया जा रहा हैं।पैतपुरा गांव में वैक्सीनेशन कराने के लिए गांव के जागरूक लोगों के द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया हैं। इसके तहत रविवार को लोगों के घर-घर जाकर उन्हें वैक्सीनेशन कराने के लिए पीले चावल देकर प्रेरित किया।डॉ संजय श्रीधर ने बताया कि आज हम सभी लोग गांव में पीले चावल देकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो सके। लोगों में वैक्सीनेशन का डर है। इस कारण अधिकतर लोग वैक्सीनेशन नहीं करवा रहे हैं।गांव के जागरूक लोगों ने ग्रामीणों को बताया की कोरोना महामारी से बचने का एक मात्र उपाय वैक्सीन ही है। वैक्सीन लगवाने से हमारे शरीर में एंटीवॉडी बनने लगती है। इससे हम कोरोना महामारी से बच सकते हैं।इसलिए सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन महा अभियान में 21 जून सोमवार को टीकाकरण कराएं। इस मौके पर डॉ संजय श्रीधर ,शंकरलाल कुशवाहा, चंद्रेश सोनी, सुंदर लाल चतुर्वेदी, सचिव राजेश मिश्रा,सरपंच प्रतिनिधि कमलेश कुशवाहा, रोजगार सहायक मनीष यादव, एएनएम मधु बंसल, पुनीत सागर,रविराज सू्र्या,पीयूष मोदी,सौरभ राय सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
Close
Close