ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

भानपुरा(मंदसौर)|रविवार को मिनी गोवा में उमड़ा जनसैलाब |भानपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम कंवला के समीप गांधीसागर जलाशय डूब क्षेत्र में मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध स्थान पर रविवार को गांधीसागर जलाशय की लहरों को निहारने मिनी गोवा स्थान पर भारी जनसैलाब उमड़ा।

दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट

 

 

रविवार को छुट्टी का दिन होने से मिनी गोवा में प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने एवं जलाशय के पानी में उठती लहरों का भरपूर लुप्त लेने के लिए भानपुरा नगर व तहसील सहित आसपास राजस्थान क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर मिनी गोवा मैं गांधीसागर जलाशय के पानी में उठती लहरों का खूब लुफ्त उठाया। जब से ग्राम कंवला के समीप मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध हुए स्थान पर लगातार पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बीते दिनों कोरोना काल की बंदीशो के कारण यहां सन्नाटा छाया रहा जब से  अनलॉक हुआ है यहां भी धीरे-धीरे जनसैलाब बढ़ने लगा है। मिनी गोवा स्थान पर लगातार जनसैलाब बढ़ने से प्रशासन को भी यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। अभी कोरोना पूरी तरह से नहीं गया है ऐसे में विशेष सावधानियां बरतने की विशेष आवश्यकता है।रोड पर दौड़ती बाइक का टायर फटने से हुई दुर्घटना में 3 घायल

भानपुरा। गांधीसागर मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर प्रेमपुरीया व बडोदिया फन्टे के बीच सड़क पर दौड़ती हुई बाइक का टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार पति पत्नी एवं एक युवती घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार अशोक 35 वर्ष पिता घनश्याम सेन, निशा 27 वर्ष पति अशोक सेन एवं दिव्या सेन 19 वर्ष सभी निवासी इकलिमपूरा राजस्थान ग्राम सांजलपुर आ रहे थे। गांधीसागर मुख्य मार्ग पर प्रेमपुरिया व बड़ोदिया फंटे के बीच सड़क पर दौड़ती हुई बाइक का टायर फट जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें उक्त तीनों घायल हो गए। सूचना पर थाना गांधीसागर 100 डायल वाहन आरक्षक राजेश सांवलिया, पायलेट मुकेश मीणा मौके पर पहुंचे एवं घायलों को शासकीय चिकित्सालय भानपुरा लेकर आए यहां घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल अशोक सेन को झालावाड़ रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close