मध्यप्रदेश

टीकमगढ़।थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र ग्राम जटेरा मैं 19 साल की युवती की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है ।

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट

 

मृतिका के परिजन ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है । पुलिस को दिए आवेदन में मृतिका के चाचा हरिराम जी ने पुलिस को बताया । कि उसकी भांजी चंद्र कुंवर पिता मातादीन लोधी उम्र 19 साल निवासी जटेरा सोमवार की सुबह 7 से 8:00 बजे के लगभग घर के पीछे की पहाड़ी पर नित्य क्रिया के लिए गई थी ।लेकिन 2 घंटे में जब वह वापस अपने घर नहीं लौटी तो चंद्र कुंवर की बड़ी बहन सीमा और छोटी बहन अर्चना पहाड़ी पर अपनी बहन को ढूंढने गई उन्होंने देखा कि करीब 1000 मीटर दूरी पर उसकी बहन चंद्र कुंवर मृत अवस्था में पड़ी हुई है। और उसके नाक और गले में खून के गहरे निशान हैं दोनों बहने उल्टे पैर होते हुए घर वापस आई। घर आकर चचेरे भाई कमलेश को बताया की बड़ी बहन घायल अवस्था में जंगल में पड़ी है । तो परिजन घटना स्थल की ओर दौड़े मौके पर जाकर देखा तो चंद्र कुमार के गले व नाक से खून बह रहा था । सूत्रों की माने तो युवती की हत्या किसी अज्ञात ने पत्थर पटक कर की हैं। सूचना पर थाना बल्देवगढ़ प्रभारी बैजनाथ शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा टीकमगढ़ एसडीओपी कृष्ण पाल सिंह एफएसएल टीम प्रभारी प्रदीप यादव ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close