मध्यप्रदेश

कैलारस नगर में भीषण पेयजल संकट माकपा ने दिया ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी।

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

गर्मी के मौसम में नगर के अंदर भीषण पेयजल संकट पैदा हो गया है। नगर के वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 में पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। एकमात्र बोर कृषि विभाग कार्यालय के पास है। उसमें से पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही है। लगभग सभी हैंडपंप बंद है। जनता पेयजल के लिए परेशान है।नागरिकों ने नहर के पास बड़ा बोर उत्खनन करवा कर पेयजल सप्लाई करने की मांग की है। परन्तु प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जनता परेशान है, बेहाल है। ऐसे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नगर इकाई द्वारा पेयजल संकट को लेकर एक ज्ञापन प्रशासक नगर परिषद तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद के नाम आर एस आई बाबूलाल शाक्य को दिया । ज्ञापन देते समय माकपा नेता, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहां है कि पेयजल संकट का तत्काल निदान किया जाए, नहर के पास बड़ा बोर करवाकर पेयजल सप्लाई की व्यवस्था की जाए, हैंडपंप दुरुस्त कराए जाएं, बाजार तथा अन्य स्थानों पर गंदे पानी की समस्या का निराकरण किया जाए । उन्होंने कहा है कि यदि समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो आगे आने वाले दिनों में नगर परिषद पर जुझारू आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने पेयजल सप्लाई मैं किए जा रहे घोटालों को भी रोकने की मांग की। इस मौके पर नेतागण सर्वश्री अशोक तिवारी, राजवीर सिंह धाकड़, नरहरी शर्मा, अनिल शर्मा, अनूप शर्मा, महेश प्रजापति, दुर्गेश सविता,लक्ष्मन शाक्य आदि नेतागण उपस्थित रहे । ज्ञातव्य हो कि नगर में कुप्रबंधन तथा अव्यवस्थाओं के चलते , लूट तथा भ्रष्टाचार के कारण नगर में भीषण पेयजल संकट निर्मित हो गया है । नेता गणों ने इस संकट को तत्काल दूर करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button
Close
Close