ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अनूपपुर। कलेक्टर बंगला परिसर अनूपपुर तक पहुँचा भालू, बाल-बाल बचे दो सैनिक।

दिवाकर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

अनूपपुर। 22 जून की रात अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा के शासकीय बंगला मे मंगलवार की रात वन्यजीव भालू विचरण करता हुआ सुरक्षा गार्ड के कमरे के पास तक आ गया अचानक भालू के चार फिट तक आते देख डियूटी मे तैनात नगर सेना के दो सैनिक घबडा गये व कमरे के अन्दर की ओर जा कर अपनी जान बचाई तेजी से हल्ला करने पर भालू बंगले से गुजरता हुआ तेजी से वापस चला गया इस दौरान रास्ते मे जामुन खाने पर विष्टा(लैटरिंग) कर दिया घटना की जानकारी स्टेनो राकेश केवट द्वारा वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल को दिये जाने पर वह स्वयं कलेक्टर बंगला पहुच कर वन, पुलिस विभाग को स्थिति से अवगत कराया इस बीच वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी वन अमले एवं प्रवीण साहू प्रभारी कोतवाली थाना स्टाफ के साथ स्थल पहुचने पर बरसात होने के बावजूद बंगला के चारो ओर भालू की तलास की लेकिन भालू बंगले के उत्तर दिशा की ओर जंगल की ओर चला गया इस दौरान कलेक्टर सोनिया मीणा एवं पूरा स्टाफ सुरक्षित रहा है आज शाम को ही अनूपपुर वन रक्षक रहीस खांन को जिला मुख्यालय से सात किमी दूर मेडियारास मे भी मोटर सायकल से जाते समय मुख्य मार्ग पार करते एक भालू दिखाई दिया था। जिससे सम्भावना बन रही है कि यह वही भालू है जो विचरण करते कलेक्टर के बंगले तक आ पहुँचा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close