मैहर।मोहनिया में आदिवासियों द्वारा रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया **

मैहर से अमित विश्वकर्मा की रिपोर्ट
मैहर तहसील के/ जनपद पंचायत मैहर अंतर्गत ग्राम मोहनिया में आदिवासियों द्वारा रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया । जिसके मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री देवदत्त सोनी रहे। सर्व प्रथम रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प माला एवं पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण का कार्य किया गया । देवदत्त सोनी ने कहा कि मुगल शासकों को अपने पराक्रम से पस्त करने वाले वीर योद्धाओं में रानी दुर्गावती का नाम भी शामिल है । उन्होंने आखिरी दम तक मुगल सेना का सामना किया और उसकी हसरतों को कभी पूरा नहीं होने दिया। 24 जून, 1964 को व दोह युद्धभूमि में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गईं। रानी दुर्गावती का जन्म 1524 में हुआ था और वह कलिंजर के राजा कीर्तिसिंह चंदेल की एकमात्र संतान थीं। इस अवसर पर जगदीश सिंह, संतोष तिवारी, ध्यान सिंह ,बहादुर सिंह, ज्ञान सिंह, रघुनाथ सिंह,श्याम सिंह,अमर सिंह, अर्जुन सिंह, डाकिया बाबू, श्यामसुंदर कुशवाहा एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे


