मध्यप्रदेश
छिंदवाड़ा कमिश्नर ने देखी शिशु कोविड यूनिट की तैयारिया

छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट
छिंदवाड़ा-जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की तैयारियां जिले में प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके तहत जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में 40-40 बेड्स के कुल तीन शिशु कोविड वार्ड तैयार कराए गए हैं। साथ ही जिले के अन्य शासकीय अस्पतालों में भी तैयारियां की जा रही हैं व कुछ निजी अस्पतालों में भी बेड आरक्षित कराए गए हैं जिसकी आज मोनिटरिंग स्वास्थ्य अधिकारियों एवं संभागीय कमिश्नर बी चन्द्रशेखर द्वारा की गई उन्होंने जिला अस्पताल की कोविड यूनिट के अलावा सौसर कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान एसडीएम अतुल सिंह,ओपी सनोडिया डीन डॉ जीबी रामटेके,सीएमएचओ डॉ जी सी चौरसिया, सीएस डॉ श्रीमती पी गोगिया आदि उपस्थित थे


