ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शाजापुर। राज्यमंत्री श्री परमार ने दुर्घटना में मृत बच्चों के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

वाहिद खान की रिपोर्ट

 

शाजापुर – गत दिवस डूबने से मृत हुए तीन बच्चों के निधन पर स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने गुलाना में उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। राज्यमंत्री श्री परमार ने तीनों बच्चे अरमान पिता किशोर, ज्योति व वंदना पिता विक्रमसिंह के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान श्री परमार ने अनुविभागीय अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि अवैध तरीके से निर्मित नाली एवं तलैयाओं का भराव करवाये तथा पंचायत के माध्यम से एक जगह निर्माण कराने के निर्देश दिए।
4-4 लाख रुपये के आर्थिक सहायता स्वीकृति आदेश प्रदान किए।
इस दौरान राज्यमंत्री श्री परमार ने मृतक अरमान उम्र 10 वर्ष के निकटतम वारिस उसके पिता किशोर निवास गुलाना, मृतिका ज्योति उम्र 08 वर्ष एवं वंदना उम्र 06 वर्ष पिता विक्रमसिंह के निकटतम वारिस उसके पिता विक्रमसिंह निवासी मोहन बडौदिया को चार – चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृति आदेश प्रदान किए।
ग्रामीणजन टीका अवश्य लगवाए——
इस दौरान राज्यमंत्री श्री परमार ने गुलाना के ग्रामीणों से कहा कि टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने सभी से कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सब लोग मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close