कैलारस के वेक्सीन सेंटरो पर उमड़ी भीड़ , लक्ष्य से अधिक लोग पहुचे , वेक्सीन समाप्त

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
कैलारस में महावेक्सिन अभियान के तहत आज 28 जून को कैलारस ब्लॉक में 14 वेक्सीन सेंटर बनाये गए जिनमे 1700 लोगो को वेक्सीन लगबाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन आज सुबह से ही सभी वेक्सीन सेंटरो पर लोगो की काफी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी सेंटरो पर मात्र 1 घण्टे में वेक्सीन समाप्त हो गयी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ एस आर मिश्रा ने बताया कि वेक्सीन लगबाने के लिए लोगों में जागरूकता आयी है पहिले हम सुबह से शाम तक वेक्सीन सेंटरो पर बैठे रहते लेकिन लोग वेक्सीन लगबाने नही आते थे आज स्तिथि यह है कि हम जो लक्ष्य निर्धारित करते है उससे कहि ज्यादा लोगो सेंटरो पर आ रहे है वेक्सीन एक घण्टे में ही समाप्त हो जाती है हम वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर ओर अधिक वेक्सीन डोज हमे मिले इसकी मांग कर रहे है ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ एस आर मिश्रा ने बताया कि आज 28 जून को हमारा शत प्रतिशत लक्ष्य मात्र एक घण्टे में ही पूरा हो गया लोग वेक्सीन लगबाने आये रह गए उनको शीघ्र ही वेक्सीन लगबाई जाएगी।


