मध्यप्रदेश
अशोकनगर।कफ्र्यू खुलने के बाद भी परेशान हो रहे सब्जी विक्रेता
सब्जी मंडी में बैठने की नही मिल रही इजाजत गली-गली घूमने को मजबूर

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अशोकनगर। नगर में सब्जी बेचने वाले बहुत परेशान है। अप्रैल में कफ्र्यू लगने के बाद से स्टेडियम के पास वाली सब्जी मंडी को अभी तक बंद रखा गया है। हालांकि कफ्र्यू खुले हुए एक माह हो गया है और हाल ही में रविवार कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है, लेकिन गरीब बेबस छोटे-छोटे सब्जी बेंचने वाले अभी भी दर बदर की ठोकरें खा रहे हैं। परेशान सब्जी विक्रेताओ ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गरीब सब्जी वाले परेशान हो रहे हैं और स्थायी जगह से हटाने पर वो लोग मैन रोड पर बैठने को मजबूर हैं। जब सब कुछ खुल चुका है तो सब्जी मंडी को भी यथावत पूर्व की तरह चालू कर देना चाहिए।


