कटनी| चरी ग्राम के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव , पुलिस ने कराई शिनाख्त और लिया जांच में|

जितेंद्र खरोट की रिपोर्ट
ग्राम चरी कोटवार अनिल कुमार दहिया द्वारा मंगलवार को सुबह 9:00 बजे थाना प्रभारी कैमोर को मोबाइल पर सूचना दी कि ग्राम चरी अंतर्गत सतना जिले की सीमा से लगे हुए गोकुल चौधरी के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी कैमोर अरविंद जैन द्वारा अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर अज्ञात युवक आसपास के ग्राम वासियों से पूछताछ कर शिनाख्त के लिए प्रयास किए गए। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में पुलिस को शीघ्र ही अज्ञात मृतक की शिनाख्त करने में सफलता प्राप्त हुई। मृतक दादू उर्फ मानसिंह पिता अच्छे लाल गौड़ उम्र करीब 25 साल निवासी ग्राम मझगवां थाना बड़वारा कटनी का होना पाया गया, जो विगत दो-तीन माह से सतना जिले की भटूरा से भदनपुर तक बन रही 19 किलोमीटर की सड़क में पडरेही मोड़ के पास पुलिया निर्माण के कार्य में मिस्त्री का ,काम करता था परिजनों के आने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मृत्यु संदिग्ध होना पाई गई है , जिसको सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से रक्तस्राव हुआ है । पुलिस द्वारा मामला जांच में लेकर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। साथ मे काम करने वाले लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जाकर हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।


