ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

 जुन्नारदेव(छिंदवाड़ा)स्वागत व अभिनंदन…. नई उमंग, नई उर्जा, नया उत्साह❗ जिला भाजपा कार्यकारिणी में जुन्नारदेव को मिली फिर तवज्जो जिला मंत्री बने भाजपा के वरिष्ठ नेता दर्शन मिगलानी भाजपाजनों ने किया अभिनंदन बांटी मिठाई, फूटे फटाके और जमकर बजे ढोल नगाड़े|

 ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट| 

जुन्नारदेव-
गत दिवस भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। बीते लगभग 10 माह से लंबित इस जिला कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर हर दिन में कयास लगाए जा रहे थे और अंततः बीते दिवस इस बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने से जिले के भाजपाइयों में एक नई ऊर्जा संचारित हो गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक (बंटी) साहू के द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से प्राप्त सहमति के पश्चात घोषित इस जिला कार्यकारिणी में जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता दर्शन मिगलानी को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है तो वहीं इनके अतिरिक्त दमुआ के एक अन्य भाजपा नेता योगेश साहू को भी जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इन नेताद्वय की इस नियुक्ति के पश्चात स्थानीय भाजपाजनों में एक नया उत्साह जागृत हो गया है। इनकी इस नियुक्ति के बाद भाजपाजनों ने इनके स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन गत दिवस किया गया। नवनियुक्त जिला मंत्री दर्शन मिगलानी का भाजपाजनों ने किया अभिनंदन, फूटे पटाखे, बटी मिठाई और जमकर बजे ढोल नगाड़े—-*
जिला कार्यकारिणी में अपने प्रिय सर्वमान्य नेता दर्शन मिगलानी के इस मनोनयन के पश्चात स्थानीय भाजपाजनों में गजब का उत्साह पैदा हो गया। इनके द्वारा स्थानीय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन के पश्चात यहां उपस्थित दर्शन मिगलानी का पुष्पाहार एवं तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपाजनों ने उन्हें अप्रतिम बधाइयां एवं शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर शाम को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर होली-दिवाली जैसा वातावरण बन गया, जहां पर उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुश होकर जमकर आतिशबाजी की गई। इसके साथ ही यहां एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। ढोल नगाड़ा की तेज थाप पर भाजपाजन झूमते नजर आए। स्थानीय व्यवसायियों के द्वारा भी उन्हें यहां पहुंचकर अपनी ओर से पुष्पाहार पहनाकर मिठाईयां खिलाई गई। 🎊🎉 भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में दर्शन मिलाने की है पहचान–
अपने विद्यार्थी काल के जीवन से ही एबीवीपी छात्र संगठन से जुड़े रहने वाले दर्शन मिगलानी की राजनीतिक सूझबूझ का पोषण आरएसएस की विचारधारा रही है। एबीवीपी की जिला कार्यकारिणी में वर्षों तक रहने वाले दर्शन मिगलानी ने संगठन में कुशल संगठक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण रहा है कि वह इससे पूर्व भी मंडल अध्यक्ष के पद के साथ ही जिला कार्यकारिणी में कई दफा जिला उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। जनप्रिय नेता दर्शन मिंगलानी में स्थानीय नगर पालिका परिषद में पार्षद के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आम जनता और संगठन में अपनी एकसमान लोकप्रियता के बूते वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close