मध्यप्रदेश

शाजापुर।अखिल भारतीय बलाई महासभा ने सौपा ज्ञापन

शाजापुर से वाहिद खान की रिपोर्ट

शाजापुर । अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि)नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री बाबूलाल बछेर पूर्व विधायक जयपुर ,व वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया,के निर्देशानुसार आज 5 जून 2021 को जिला इकाई शाजापुर के द्वारा जिला अध्यक्ष नारायण सिंह मालवीय के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका वर्मा को दिया गया व मांग की गई कि नेमावर मे दबंगो द्वारा आदिवासी समाज के पूरे परिवार की जघन्य जत्या की गई
महोदय,
उपर्युक्त विषय मे माननिय राष्टपति महोदय जी से निवेदन किया गया कि मध्यप्रदेशके समस्त जिलो मे आये दिन अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्गो पर अत्याचार,एवं शोषण तथा हत्या हो रही है जिससे प्रमुख रूप से जो घटना घटित हुई है वह इस प्रकार है-
(1) म0प्र0के नेमावर मे दबंगो द्वारा आदिवासी समाज के पूरे परिवार की जघन्या हत्त्या की गई ।
(2)सिहोर जिले कि नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम छिन्द गांव मोजी मे अनुसूचीत जाति के हरिओम कटारे पिता रमेश कटारे उम्र 19 वर्ष की दबंगो द्वारा हत्या करदी गई । महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी से मांग करते है की उक्त जघन्य हत्या करने वाले हत्यारो को फांसी की सजा हो एवं मृतक के परिवारो को शासकीय नौकरी प्रदाय कर आश्रितो को 50 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाय । तथा इस जघन्य हत्या काण्ड के प्रकरण को फास्टट्रेक कोर्ट के चलाया जाय
अत: माननिय राष्ट्रपति महोदय से अखिल भारतीय महा सभा शाजापुर मांग कर्ता है की बिन्दु क्र0 1 तथा बिन्दु क्र0 2 पर निष्पक्ष जांच करवाते हुये दोषियों को फांसी एव्ं आश्रितो को शासकीय नियमानुसार सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। ज्ञापन देते समय आज वरिष्ठ प्रदेश महासचिव बी,एल,सौराष्ट्रीय जी,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सन्तोष साँवले जी, युवा प्रदेश महासचिव अनिल मालवीय, युवा जिलाध्यक्ष कालू राम जी परमार, उदयसिंह मालवीय जिला महासचिव, संभाग महासचिव विजय मकवाना ,सम्भाग अध्यक्ष यस पिंकू मालवीय आई टी सेल, जिला अध्यक्ष राजा मेवाड़ा आई, टी, सेल,अनिल सँवाले ,विजय मेवाड़ा, सुनील सौराष्ट्रीय,युवा जिलाउपाध्यक्ष श्री अर्पित परिहार जी,नरेंद्र मालवीय,जितेंद्र मालवीय,सुनील बिठोरे,आदि उपस्थित रहे यह जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश सिसनोरिया ने दी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close