ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
देवास । विश्वजीत सिंह चौहान को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) पद पर किया नियुक्त।

जीवन पांचाल की रिपोर्ट
देवास – भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बीवी श्रीनिवास निर्देश अनुसार प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की एवं विधायक विपिन वानखेड़े की अनुशंसा पर एवं पूर्व मंत्री एवं विधयाक़ सज्जन सिंह वर्मा की सहमति से देवास जिला युवा कांग्रेस के युवा नेता एवं प्रदेश के निर्वाचित प्रथम सचिव विश्वजीत चौहान को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया । श्री विश्वजीत सिंह चौहान की नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं एवं देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने उनके निवास पहुँचकर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी ।



