शाजापुर । भाजपा नगर मण्डल ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान।

वाहिद खान की रिपोर्ट
शाजापुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा नगर मंडल शाजापुर द्वारा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया।
तालाब की पाल के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर मीडिया प्रभारी अर्जुन गवली ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से एक पखवाड़े के तहत नगर में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य एव कार्यक्रम किये जा रहे है। जिसमे पौधारोपण, स्वच्छता जैसे आदि कार्य एक अभियान के तहत किये जा रहे है। 6 जुलाई को पंडित जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमे तालाब की पाल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा वहां लगी गाजर घास उखाड़कर आसपास के परिसर की गंदगी फेककर वहां झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, नगर महामंत्री अर्पित परिहार, अंकित आचार्य, अजयसिंह चंदेल, आशीष भावसार, कुंदन जाटव, टीनू पांचाल सहित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


